फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल पहुंचीं चार और टीमें, पुलिस जांच में सामने आए गहरे राज

Fri, 16 Oct 2026 10:36 PM IST
Akash Dwivedi अतुल अवस्थी/संजय वर्मा, बहराइच

सार

शिव शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस ने नेपाल में अभियान तेज कर दिया है। चार अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं, जिनमें तीन को पोखरा भेजे जाने की जानकारी है। नेपाल पुलिस और सुरक्षा बलों की मदद से संभावित ठिकानों, सीमा पार करने के रास्तों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शिव हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के शिव शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस ने नेपाल में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। उसकी खोजबीन के लिए पहले से जुटी टीमों के अलावा चार और टीमें लगाई गई हैं। इनमें से तीन टीमों को नेपाल के पोखरा क्षेत्र की ओर रवाना किए जाने की जानकारी मिली है। नेपाल पुलिस और वहां तैनात सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारियों के संपर्क में रहकर भारतीय पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले नेपाल के दांग जिले की ओर श्रद्धा की लोकेशन मिलने की बात सामने आई थी। अब पोखरा क्षेत्र की ओर लोकेशन मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है। श्रद्धा और उसके सहयोगियों के संकेतों का पता लगाने में आ रही दिक्कतों के बीच नेपाल पुलिस की मदद ली जा रही है।

बताया जा रहा है कि रात से सुबह तक सिग्नल ट्रेस करने में परेशानी आई, लेकिन बाद में कुछ इनपुट मिलने के बाद टीमों को रवाना किया गया। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जांच से जुड़ी जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि श्रद्धा और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन




 

Trending Videos

सीमा पार करने के रास्ते और वीडियो भी जांच के दायरे में

श्रद्धा दुबे के भारत से नेपाल पहुंचने के रास्ते और समय का पता लगाने के लिए भी पुलिस जांच कर रही है। भारतीय सीमा क्षेत्र में श्रद्धा और उसके सहयोगियों के फोटो व वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई थी।  नेपाल की जमुनहा पुलिस चौकी के पास चेकपोस्ट क्षेत्र में भी रिक्शे पर सवार श्रद्धा का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इन फुटेज और अन्य इनपुट के आधार पर संभावित रास्तों और ठिकानों के साथ उसके छिपने के तौर तरीकों की पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां श्रद्धा और उसके सहयोगियों की गतिविधियों का क्रम जोड़ने में जुटी हैं। नेपाल में स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों से समन्वय बनाकर संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है।

 

 

टीमों की मांग के अनुसार मदद दी जा रही 

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामला लखनऊ के शिव शर्मा हत्याकांड से जुड़ा है और लखनऊ पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। टीमों की मांग के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच की मौजूदा स्थिति का अभी खुलासा नहीं किया जा सकता। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले में आगे की जानकारी सामने आएगी।

 

 
विज्ञापन

नेपाल का पोखरा पर्यटन के लिए मशहूर

नेपाल का पोखरा पहाड़ों और झीलों के बीच बसा प्रमुख पर्यटन शहर है। इसे कभी-कभी गोवा से तुलना करते हुए ‘मिनी गोवा’ भी कहा जाता है। हालांकि, श्रद्धा दुबे के वहां छिपे होने या किसी खास ठिकाने पर मौजूद होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के लिए फिलहाल उसकी वास्तविक लोकेशन का पता लगाना और उसे पकड़ना प्रमुख चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें