फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फूलों की होली खेल साझा कीं खुशियां

Sun, 23 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित होली मिलन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को भारत-नेपाल संयुक्त होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जबकि दोनों देशों के स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फूलों की होली इस मौके पर प्रमुख आकर्षण रहा।
विज्ञापन

भारत-नेपाल होली मिलन महोत्सव समिति व नेपाल-भारत सामाजिक संगठन के सहयोग से सरस्वती विद्या मंदिर रूपईडीहा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नेपाल के आमा को माया छात्रावास नेपाल, पशुपति शिक्षा मंदिर व वीना नेपालगंज से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में भारत व नेपाल से आए अतिथियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए फूलों की होली खेलकर पर्व की खुशी साझा की।
इस मौके पर नेपाल से आए भूपेंद्र अधिकारी ने बताया कि यह संगठन नेपाल के 77 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इसका कार्य भारत नेपाल में प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करना है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, सुभाष जैन, प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा दद्दन सिंह, नंदलाल वैश्य, कृष्णा पांडे, रतन बहादुर शाही, केशव राम वर्मा, ध्रुव राज शर्मा, राकेश सोनी, कृष्ण मुरारी भट्ट, रामशंकर द्विवेदी, सुदामा यादव, धनुषधारी पांडे, अजय मौर्य, बिकुल जी, फौजदार वर्मा, अमरनाथ, कृष्ण चंद पाठक, योगेंद्र मौर्य, अरुण पाठक, अजय, स्वामीनाथ, सर्वेश कुमार, दयाशंकर शुक्ल, रतन अग्रवाल, कन्हैया वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की सफलता पर आयोजक मंडल और स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और भारत-नेपाल की मित्रता को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक राजेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें