फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबद कीर्तन कर संगत को किया निहाल

विज्ञापन
बहराइच में मंगलवार को गुुरुद्वारा में गुरुनानक जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारे की बेहतरीन साज सजावट ने सभी लोगों का मन मोह लिया। शबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। इस दौरान प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जालंधर से आए रागी जत्था ज्ञानी संतोख सिंह व रुद्रपुर से आये रागी जत्था ज्ञानी जसविंदर सिंह ने अपने शब्द व कीर्तन से संगत को निहाल किया। खालसा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप सिंह वालिया ने बताया कि श्री गुरुनानक जी ने सामाजिक समरसता के लिए जाति व धर्म की संकुचित दीवारें तोड़ने के लिए संगत पंगत का आह्वान, काम की प्रतिष्ठा बढ़ाने एवं बांटकर कर खाने के लिए बंड छको और कीरत करो का पाठ पढ़ाया।
हर धर्म के लोगों का विश्वास गुरु नानक जी में है। गुरुनानक देव जी ने अपने जीवनकाल में 24 वर्षों में 28000 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद आखिर के 17 वर्ष पाकिस्तान स्थित करतारपुर में व्यतीत किए। इन वर्षों में गुरु जी ने वहां स्वयं खेती करके युवाओं को बहुत बड़ा संदेश दिया। गुरु जी ने सामाजिक कुरीतियों, ऊंच-नींच, जात-पांत, भेदभाव को समाज से खत्म करने का संदेश दिया। इस पावन पर्व पर मटेरा, निहालपुरवा, गौरा, धनौली, हीरासिंह पुरवा, दर्शन पुरवा, फखरपुर, पयागपुर की संगतों ने भी गुरु पर्व पर आकर गुरु ग्रंथ साहब का माथा टेका।
विज्ञापन

शब्द कीर्तन के साथ ही गुरुद्वारा परिसर में लेखन परीक्षा, गुरमत क्विज परीक्षा, विरसा व गुरमत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सिख बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रमों के बाद गुरु का अटूट लंगर चला। इस मौके पर जगनंदन सिंह, गुरुदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह वालिया, जसवीर सिंह, आत्मजीत सिंह, देवेंद्र सिंह बेदी, इंदरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, बाबा अजीत सिंह, ओंकार सिंह, गुरमीत सिंह मिंटू, बसंत सिंह, परविंदर सिंह शम्मी, गुरप्रीत सिंह, हरमीत सिंह, ऋषि, बलजीत कौर, दलजीत कौर, राजेंद्र कौर, वर्षा लखमानी आदि श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें