फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सात नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र

Tue, 09 Sep 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विकास भवन में नियु​क्ति पत्र देते मुख्य अति​थि।   - स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
बहराइच। नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को सोमवार विकास भवन में नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर लखनऊ के लोक भवन के सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी पदमसेन चौधरी, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी और विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के साथ सीडीओ मुकेश चंद्र ने जिले के लिए चयनित सात कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि उनके विभाग को मिले कनिष्ठ सहायकों में एश्वर्य कुमार गुप्ता, शालिनी चौधरी, राघवेन्द्र शुक्ला, राजन सिंह, नितिन यादव, कमल नयन तिवारी व कुमारी स्वाति देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें