फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में सात घायल, भर्ती

Thu, 08 Jun 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
हादसे में पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। फखरपुर में ट्रक और बोलेरो की टक्कर से आधा घंटे तक मार्ग पर आवागमन भी ठप रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी सईद (29) पुत्र हसीब बोलेरो चालक है। वह गुरुवार को बोलेरो लेकर फखरपुर से कैसरगंज की ओर जा रहा था। जब वह ब्लॉक के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे मेें सईद गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के चलते बहराइच-लखनऊ मार्ग पर लोगों की भीड़ लग गई, जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। फखरपुर पुलिस ने भीड़ को हटाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया। इसके बाद आधे घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। उधर, रिसिया थाना अंतर्गत आसामरोड पर समसा तरहर के निकट मारुति वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन


वैन में सवार रिसिया के नानकपुरा निवासी बर्तन व्यवसायी विशाल यज्ञसैनी घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं, नानपारा-बहराइच मार्ग पर रामगांव के निकट बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महसी निवासी जगदेव (22) व नानपारा निवासी कुंजबिहारी (48) घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया गया है।

उधर, कैसरगंज थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर दोपहर में बाइक सवार गोबरौरा हरचंदा निवासी प्रभात कुमार (18) व बुद्धीलाल (38) अचानक सामने मवेशी के आ जाने से अनियंत्रित होेकर लखनऊ की ओर से आ रही कार से टकरा गए, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं, घाघराघाट निवासी बबलू (25) एक सांड़ की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें