बहराइच/रूपईडीहा/खैरीघाट। पांच अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसें में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर नहर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की रात कार ने बाइक सवार रवि निषाद (30) व उनकी मां रामकुमारी (55) को टक्कर मार दी। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी चर्दा भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, खैरीघाट थाना के लौकिहा गांव निवासी रोशन जहां (25) को लौकिहा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
इसी तरह, विशेश्वरगंज थाना के चैसार गांव निवासी रेनू (30) शुक्रवार को पति विष्णु प्रसाद के साथ बाइक से बहराइच आ रही थी। गोलवा घाट के पास ईटा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारते हुए खड्ड में पलट गई। बौंडी थाना के तिवारीपुरवा निवासी बाइक सवार सुरेंद्र (21) को खैराबाजार के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी शोभा (50) को घर से कुछ दूरी पर बाइक ने टक्कर मार दी। स्थानीय थानों की पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ