फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त रोटियां खाने से सात बीमार, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ताजखोदाई गांव निवासी एक महिला ने आटा गूंथते समय पास में रखा जहरीला पदार्थ भी अंजाने में मिला दिया। रोटियां बनाकर खुद भी खाया और परिवार के सभी सदस्यों को भी खिला दिया। जिससे एक ही परिवार के सात लोगों की हालत खराब हो गई। आसपास के लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया गया। इनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत ताज खोदाई गांव निवासी फातिमा पत्नी रफीक मंगलवार देर शाम को आटा गूंथ रही थी। आटे की पोटली उठाते समय उन्होंने पास में रखा जहरीला पदार्थ भी गूंथ दिया। इसके बाद रोटी बनायी। रोटी बनानेे के बाद परिवार के सभी लोगों ने खाया और अंत में फातिमा ने भी भोजन किया।
इसके कुछ देर बाद ही सबकी हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टियां होने लगीं। चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण पहुंचे। सभी ने परिवार के सभी सदस्यों को मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

विषाक्त मिला रोटी खाने से फातिमा (60), रफीक (65), फुरकान (10) पुत्र रोज अली, मोहम्मद आमिर (5) पुत्र मोहम्मद उमर, बाबी (7) पुत्र मोहम्मद उमर, अल्तमश (8) पुत्र रियाज, शराफत अली (18) की हालत बिगड़ गई। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक बाबी और आमिर की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें