फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आग से सात घर जले, महिला झुलसी

विज्ञापन
जरवल में फूस के घर में लगी आग से जला सामान।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में रविवार को अगल-अलग इलाकों में आग लगने से सात कच्चे मकान जल गए, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को इलाज के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जरवल देहात के कर्बला गेट निवासी पूर्व बीडीसी रहमत राइनी के मकान में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर मकान में रखा अनाज, कपड़ा समेत गृहस्थी का अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। गृहस्थी का सामान आग से बचाने की कोशिश में घर की महिला आयशा बेगम (85) झुलस गईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया।
उधर तहसील महसी के मजरा राजारामपुरवा में ग्रामीण ऊदल के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा होने के कारण आग की लपटों ने रामकुमार, संदीप, नवल व हरिद्वारी के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से ग्रामीणों का 20 कुंटल गेहूं, भूसा, पंपिंग सेट व सौर पैनल भी जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मिहींपुरवा की ग्राम सभा बेलहन महेशपुर में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण जगदीश यादव का मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में उनके मकान में रखा तीन कुंटल गेहूं और दो कुंटल धान भी जल गया। पीड़ित ने बताया कि अब उनके पास न तो खाने की कोई व्यवस्था बची है और न ही रहने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें