फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तपिश का पहरा, बाजार व सड़कें सूनी

विज्ञापन
बहराइच में रविवार को चिलचिलाती धूप में कपड़ा लपेटकर गुजरते लोग।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया। दोपहर तक लू के तेज थपेड़ों ने हालात और खराब कर दिए।
विज्ञापन

शहर के चौक बाजार में दोपहर होते ही सन्नाटा छा गया, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ा। रोडवेज मार्ग, पीपल तिराहा और कचेहरी रोड समेत कई प्रमुख जगहों पर आवाजाही कम रही। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गमछा, दुपट्टा और कपड़े से खुद को ढंकते नजर आए। पानी टंकी रोड, स्टेडियम रोड और डिगिहा से छावनी रोड तक दिनभर सन्नाटा रहा, वहीं खेतों में भी कामकाज ठप दिखा। गर्मी का असर अस्पतालों में भी साफ दिख रहा है। लू, डिहाइड्रेशन और बच्चों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें