रिसिया के रामलीला मैदान में आदेश के बाद व्यवस्थित किए गए सीज वाहन। -संवाद
रिसिया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों की मांग पर शनिवार को एएसपी ने रामलीला मैदान में पुलिस द्वारा सीज वाहनों को व्यवस्थित कराया। जिससे अब यहां रामलीला के आयोजन में बाधा नहीं आएगी।
अब तक श्रीराम लीला मैदान में सीज वाहनों के इधर-उधर खड़े होने से रामलीला के आयोजन में समस्या आ रही थी। कमेटी की शिकायत पर एसपी नगर रामानंद कुशवाहा शनिवार को राम जानकी मंदिर एवं नवनिर्मित रामलीला भवन पहुंचे।
वहां उन्होंने अस्त-व्यस्त खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया। साथ ही थानाध्यक्ष मदन लाल गौतम को सीज वाहनों की नीलामी कराने का आदेश दिया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मदन गोपाल यज्ञसैनी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश निगम, जय प्रकाश अग्रहरी व राम गोपाल यज्ञ सैनी के अलावा चौकी प्रभारी बिहारी लाल यादव आदि मौजूद रहे।