फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पीजी कॉलेज के हर विभाग की सीटें बढ़ीं

Tue, 01 Sep 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में छात्रों को अब प्रवेश के लिए भटकना नही पड़ेगा। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज प्रशासन को प्रत्येक विभाग में दोगुनी सीटों में प्रवेश की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


साथ ही, महाविद्यालय को अतिरिक्त सेक्शन चलाने की अनुमति के साथ प्रवेश की तिथि को बढ़ाकर 10 सितंबर कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय को आदेश को मंगलवार से प्रभावी करते हुए प्रवेश की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।  

किसान पीजी कॉलेज में सीटें निर्धारित होने से प्रत्येक वर्ष सैकड़ों की संख्या में छात्र कॉलेज में प्रवेश पाने से वंचित रह जाते हैं।

कॉलेज प्रशासन ने कई बार जिले के छात्रों के सापेक्ष सीटें बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से लिखित व मौखिक अनुरोध किया लेकिन हर वर्ष निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन


इस वर्ष पुन: महाविद्यालय प्रशासन ने पत्र लिखा था। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक से परास्नातक तक सीटों में दोगुना वृद्धि करते हुए कॉलेज प्रशासन को कक्षा संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है।

इतना ही नहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज प्रशासन को प्रत्येक विभाग में अतिरिक्त सेक्शन चलाने की भी अनुमति दी है। प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए 10 सितंबर निर्धारित कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय से अनुमति मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ कर दिया है।

अथक प्रयासों से मिली सफलता : प्राचार्य
किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर एसपी सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन के अथक प्रयासों से कॉलेज में निर्धारित सीटों सापेक्ष दोगुनी सीटें विश्वविद्यालय प्रशासन ने बढ़ाकर अतिरिक्त सेक्शन चलाने की अनुमति प्रदान हुई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश पर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।

इतनी बढ़ी सीटें

विभाग             पूर्व की सीटें   बढ़ी सीटें
बीए                 1040         1040
बीएससी             480           480  
बीकाम               300          300
एमए भूगोल           50            50     
एमए अंग्रेजी          75             75
एमएससी बाटनी      38             38
एमएससी कमेस्ट्री     50             50

इन विषय की कक्षाओं में चलेगा अतिरिक्त सेक्शन
कॉलेज के प्राचार्य मेजर सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकाम, एमए भूगोल, एमए अंगेजी, एमएससी बाटनी व एमएससी केमेस्ट्री में अतिरिक्शन चलाए जाएंगे।

7 सितंबर से शुरू होगी बीएड की परीक्षा
केडीसी प्राचार्य मेजर एसपी सिंह ने बताया कि किसान पीजी कॉलेज समेत जिले के राजा प्रेम सिंह कालेज, राजाबलभद्र सिंह कॉलेज और संजीवनी महाविद्यालय की बीएड की परीक्षा किसान पीजी कॉलेज में 7 से 26 सितंबर तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें