फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एसडीओ महसी पर विद्युतकर्मियों के उत्पीड़न का आरोप

Sun, 13 Apr 2025 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने महसी के एसडीओ पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार अधीक्षण अभियंता को पत्र सौंपा है। इस पत्र में पूर्व की मांग को पूरा न करने पर 18 अप्रैल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुशील गोस्वामी की अगुवाई में संगठन का प्रतिनिधिमंडल विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता से मिला। संगठन ने विद्युत उपकेंद्र महसी के एसडीओ का कर्मचारियों के प्रति व्यवहार ठीक न होने का आरोप लगाया। आरोप है कि उपकेंद्र पर कार्यरत कर्मचारी अखिलेश मौर्या व दिनेश मौर्या को एसडीओ महसी ने फर्जी आरोप लगाकर हटाने का पत्र जारी कर दिया है। एसडीओ द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न उचित नहीं है। पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता से 15 अप्रैल तक प्रकरण के निस्तारण की मांग की है।
इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता से कहा कि पूर्व में भी बीते 28 मार्च को समस्याओं को लेकर पत्र सौंपा गया था। इसको गंभीरता से नहीं लिया गया है। ऐसे में कर्मचारियों में काफी गुस्सा है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि 17 अप्रैल तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 18 अप्रैल से संगठन के बैनर तले सभी कर्मचारी मंडल कार्यालय के परिसर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। पत्र सौंपने के दौरान संगठन के मंडल अध्यक्ष नफीस अहमद, जिला मंत्री जयनंदन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें