फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बना स्क्रीनिंग केबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में कोरोना स्क्रीनिंग केबिन की स्थापना की गई है। इसका शुभारंभ गुरुवार से होगा। इमरजेंसी में इलाज कराने आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद चिकित्सक उन्हें भर्ती कर इलाज करेंगे। इसके लिए चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। 18 दिन बाद इन चिकित्सकों के ड्यूटी बदल जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में अब रोगियों को पहले की तरह इलाज नहीं मिल सकेगा। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए मेडिकल प्रशासन ने इमरजेंसी में स्क्रीनिंग केबिन की स्थापना की है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में कोविड-19 के दृष्टिगत स्क्रीनिंग केबिन स्थापित किया गया है।
इस केबिन में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक अलग-अलग शिफ्ट में मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि स्क्रीनिंग केबिन का शुभारंभ गुरुवार से कर दिया जाएगा। सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि कोरोना संदिग्ध मरीज बिना जानकारी के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आ सकते हैं। ऐसे में इनकी पहचान करने और स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण न फैले, इसके लिए इमरजेंसी में स्क्रीनिंग केबिन की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी पहले इस केबिन में मरीजों की स्क्रीनिंग करेंगे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती करेंगे। जिससे चिकित्सकों में संक्रमण न फैल सके। सीएमएस ने बताया कि स्क्रीनिंग केबिन का नोडल बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एहतिशाम अली को बनाया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ की देखरेख में केबिन का संचालन किया जाएगा।
सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में सुबह की पॉली में चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, फार्मासिस्ट शकील अहमद, वार्डब्वॉय सुरेश कुमार, स्वीपर किशन की तैनाती रहेगी। दोपहर की पाली में डॉ. जीसी पांडेय, परवेज अहमद, वार्डब्वॉय विनोद कुमार व स्वीपर आकाश की तैनाती रहेगी।
प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में दो शिफ्ट में दो चिकित्सक व दो फार्मासिस्ट समेत आठ स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। यह स्वास्थ्य कर्मी सुबह व दोपहर की पाली में 14 मई से 31 मई तक ड्यूटी करेंगे। इसके बाद दूसरे चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें