फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विज्ञान मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र, वैज्ञानिक सोच की दिखी झलक

Thu, 28 Nov 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रदर्शनी में छात्रों एक से बढ़कर एक मॉडल बनाए।प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य दिनेश कुमार व बीएसए आशीष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर फखरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय शरदपारा के ध्रुवकुमार का बनाया वाईफाई डिटेक्टर, जरवल के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय भौली की छात्रा राधिका वर्मा का रेलवे प्लेटफॉर्म ब्रिज मॉडल, तेजवापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोडायल की शिक्षा मिश्रा का बनाया स्ट्रीटलाइट मॉडल, पयागपुर ब्लॉक के पीएमश्री बेलवापदुम के हरिओम तिवारी का फसल सुरक्षा मॉडल, उच्च प्राथमिक विद्यालय डायट परिसर की रिया कश्यप का बनाया जंगली जानवर सेफ्टी अलार्म मॉडल अव्वल रहे।
क्विज व मॉडल प्रदर्शनी में चयनित छात्रों को पुरस्कार स्वरूप टैबलेट, विज्ञान किट, बुक सेट, स्कूल बैग के साथ मोमेंटो व सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक व कवि संतोष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें