फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कार की चपेट में आया स्कूल जा रहा बालक, मौत

विज्ञापन
 मंजीत। 
विज्ञापन
खैरीघाट/नवाबगंज। साइकिल से बुधवार सुबह स्कूल जाते समय कार की टक्कर लगने से हरदी थाना के महसी टेपरा गांव निवासी नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा सिंगिया के पास हुआ। उधर, नवाबगंज थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन


महसी टेपरा गांव निवासी मंजीत (9) कक्षा चार का छात्र था। बुधवार सुबह वह प्रतिदिन की तरह साइकिल से स्कूल जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर सिंगिया गांव के पास तेज रफ्तार कार से उसकी साइकिल में टक्कर लग गई। हादसे में मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल मंजीत को सीएचसी महसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खैरीघाट थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। कार चालक की तलाश की जा रही है।

उधर नवाबगंज थाना के मजरा जगन्नाथपुर फुटहा निवासी गुरुवचन (50) मंगलवार को कहारनपुरवा निवासी अपने बहनोई के घर गए थे। शाम करीब छह बजे वह नवाबगंज-शंकरपुर मार्ग से घर लौट रहे थे। जब्दी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

हुजूरपुर। नकहिया बसंतपुर निवासी मंगल (30) मजदूरी करते थे। शनिवार शाम वह साइकिल से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। सहसलमपुर के पास हुजूरपुर की ओर से आ रहे दोपहिया वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी चिरैयाटांड़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार को मंगल की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव लौट आए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें