फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: इंदिरा उद्यान में बना पाथवे, आज से खुलेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बुधवार को कपूरथला स्थित राजकीय इंदिरा उद्यान में नवनिर्मित सिंथेटिक पाथवे का निरीक्षण किया। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि पाथवे बनने से लोगों को टहलने में सुविधा होगी। जल्द ही सजावटी और सुगंधित फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। आगंतुकों के लिए आरओ भी लगाया गया है। पार्क 20 अगस्त से सुबह 4:30 से 8:30 बजे और शाम पांच से आठ बजे तक खुलेगा। प्रवेश शुल्क 10 रुपये प्रतिदिन, मासिक 200 और त्रैमासिक 500 रुपये होगा। डीएम ने पौधों का बेहतर चयन, बच्चों के लिए सुविधाएं और पार्क की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें