फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू का जलस्तर तेजी से घटा, अब कटान का डर

विज्ञापन
सरयू नदी में आई बाढ़।
विज्ञापन
बहराइच। उफनाई सरयू अब तेजी से उतरने लगी है, लेकिन घटते जलस्तर के साथ तटवर्ती गांवों में कटान का डर बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर 105.85 मीटर दर्ज हुआ नदी का जलस्तर शाम चार बजे घटकर 105.76 मीटर पर पहुंच गया। करीब आठ घंटे में नौ सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। नदी फिलहाल खतरे के निशान 106.07 मीटर से 31 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। हालांकि शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर 2,06,440 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है। इससे अगले 24 घंटे में जलस्तर में दोबारा बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि नदी के जलस्तर में करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कमी आ रही है। फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है और नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। उन्होंने बताया कि बैराज से छोड़े गए पानी का असर करीब 24 घंटे बाद दिखाई दे सकता है, जिससे जलस्तर फिर बढ़ने की संभावना है। अभी नदी में कटान शुरू नहीं हुई है, लेकिन जलस्तर और नीचे जाने पर कटान की संभावना बढ़ सकती है। इससे नदी के किनारे बसे निचले इलाकों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को जलस्तर की स्थिति
नदी/बैराज जलस्तर खतरे का निशान डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.75 मी. 135.49 मी. 84,285 क्यूसेक
गिरिजा बैराज 135.10 मी. 136.78 मी. 1,20,424 क्यूसेक
सरयू बैराज 129.55 मी. 133.50 मी. 1,731 क्यूसेक
तीनों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया कुल पानी : 2,06,440 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.76 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर
घूरदेवी महसी पर जलस्तर 111.51 मीटर, खतरे का निशान 112.150 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें