फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हर घंटे दो सेमी बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, गहरा रहा संकट

विज्ञापन
महसी के ग्राम पंचायत मांझा में सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बारिश भले नहीं हो रही, लेकिन नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने सरयू नदी का मिजाज बदल दिया है। चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज समेत तीन बैराजों से बुधवार सुबह करीब 1.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सरयू का जलस्तर हर घंटे लगभग दो सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। नदी अब उफान की स्थिति में पहुंच गई है और पानी किनारों के बराबर बहने लगा है। इससे तटवर्ती निचले गांवों पर बाढ़ का खतरा गहराने लगा है।
विज्ञापन


बाढ़ खंड के अधिकारियों के अनुसार जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। यदि नेपाल से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहा तो अगले 24 से 48 घंटे में नदी का पानी निचले इलाकों में फैल सकता है। हालांकि बढ़ते जलस्तर के कारण कई स्थानों पर हो रही कटान फिलहाल थम गई है, लेकिन अब लोगों की चिंता बाढ़ को लेकर बढ़ गई है।

सरयू के बढ़ते जलस्तर से पचदेवरी, किसानगंज, गोलागंज, माझा, लोनियनपुरवा और रामसहायपुरवा समेत कई तटवर्ती गांवों के ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोग अपने सामान और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि राजस्व और बाढ़ राहत टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। निचले इलाकों में बसे गांवों की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

वहीं, चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज के प्रभारी नितिन यादव ने बताया कि जिले में भले ही बारिश कम हो रही हो, लेकिन नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार वर्षा होने से वहां की नदियां उफान पर हैं। इसी कारण बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
रात भर में 42 सेमी बढ़ा जलस्तर
नेपाल में लगातार बारिश के कारण बैराजों से पानी छोड़े जाने का असर सरयू नदी पर साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 105.11 मीटर दर्ज हुई था। वहीं बुधवार सुबह 8 बजे एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.53 मीटर दर्ज किया गया, जो 106.07 मीटर के खतरे के निशान से महज 54 सेंटीमीटर नीचे है। इसके साथ ही गिरिजापुरी बैराज परिक्षेत्र में 16 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


बुधवार को जलस्तर की स्थिति

स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान छोड़ा गया पानी
शारदा बैराज 134.35 मीटर
135.49 मीटर
20,585 क्यूसेक
गिरिजापुरी बैराज 134.65 मीटर
136.78 मीटर
87,476 क्यूसेक
सरयू बैराज 131.60 मीटर
133.50 मीटर
20,415 क्यूसेक
सरयू नदी में चल रहा कुल पानी - 1,28,476 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज (सरयू)
105.53 मीटर
106.07 मीटर

घूरदेवी 111.36 मीटर
112.15 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें