फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फिर लाल निशान के ऊपर पहुंची सरयू, तटवर्ती गांवों में दहशत

विज्ञापन
 घाघरा घाट ​स्थित ए​ल्गिन ब्रिज पर बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।
विज्ञापन
बहराइच। सरयू नदी एक बार फिर उफान पर है। मंगलवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। शाम चार बजे जलस्तर 106.10 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 106.07 मीटर है। यानी नदी लाल निशान से तीन सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। तीनों बैराजों से लगातार 2,91,078 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। निचले क्षेत्रों में पानी भरने लगा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन

महसी तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में नदी का बढ़ता पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है। गोलागंज, कोठार, सिलौटा नई बस्ती, महंतपुरवा, जोधपुरवा, लाेनियनपुरवा, माझादरिबुर्द समेत कई गांवों के निचले हिस्सों में पानी फैलने लगा है। ग्रामीणों को खेतों में खड़ी फसल के साथ ही घरों तक पानी पहुंचने की चिंता सताने लगी है। राजस्व और बाढ़ खंड के कर्मचारी तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।


चार दिन तक लगातार जलस्तर घटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। खेतों और गांवों के आसपास से पानी कम होने लगा था और लोगों ने सामान्य गतिविधियां शुरू कर दी थीं। लेकिन अब दोबारा तेजी से बढ़ रहे जलस्तर ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। गोलागंज निवासी राम जियावन का कहना है कि यदि बैराजों से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले घंटों में निचले इलाकों में स्थिति और खराब हो सकती है।
विज्ञापन

खेतों में पानी पहुंचने की चिंता
गोलागंज और आसपास के गांवों में ग्रामीण नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रख रहे हैं। निचले खेतों में पानी पहुंचने से धान समेत अन्य फसलों के प्रभावित होने की आशंका है। देवतादीन और सुंदरलाल का कहना है कि पिछले दिनों पानी कम होने से उन्हें लगा था कि बाढ़ का खतरा टल गया है, लेकिन मंगलवार को फिर नदी लाल निशान पार कर गई। इससे चिंता दोबारा बढ़ गई है। इसके साथ ही आवागमन प्रभावित होने और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था ने भी ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
बैराजों से छोड़ा जा रहा 2.91 लाख क्यूसेक पानी

बाढ़ खंड के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि तीनों बैराजों से कुल 2,91,078 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभागीय टीमें लगातार जलस्तर पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जलस्तर की स्थिति
स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.90 मीटर
135.49 मीटर
1,31,337 क्यूसेक
गिरिजापुरी बैराज 135.55 मीटर
136.78 मीटर
1,50,636 क्यूसेक

सरयू बैराज 130.80 मीटर
133.50 मीटर
9,105 क्यूसेक
तीनों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया पानी : 2,91,078 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.10 मीटर, लाल निशान 106.07 मीटर

घूरदेवी, महसी में जलस्तर 112.07 मीटर, लाल निशान 112.15 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें