फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खतरे के निशान से महज 26 सेमी दूर सरयू

विज्ञापन
महसी में पिपरी गांव के पास सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर।
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों और तराई में लगातार हो रही जोरदार बारिश ने सरयू नदी उफान पर है। सोमवार को चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज से सुबह 1.24 लाख क्यूसेक और दोपहर बाद तीन बैराजों से 1.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा और गहरा गया। एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 105.82 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से मात्र 26 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटवर्ती गांवों में नदी का पानी फैलने की आशंका बढ़ गई है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी महसी प्रकाश सिंह ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजस्व एवं राहत टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। पचदेवरी, गोलागंज, राम सहायपुरवा, मांझा दरिया बुर्द, पिपरा, पिपरी समेत आठ निचले गांवों की लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को जलस्तर की स्थिति
बैराज/नदी जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज

शारदा बैराज 134.70 मी. 135.49 मी. 68,147 क्यूसेक
गिरिजा बैराज 134.75 मी. 136.78 मी. 95,457 क्यूसेक
सरयू बैराज 130.50 मी. 133.50 मी. 6,617 क्यूसेक

-एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 105.82 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर।
-घूरदेवी के पास नदी का जलस्तर 111.50 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें