फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गोवंश को सरिया घोंपकर किया घायल, भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
खैरीघाट थानाक्षेत्र के बेलामकन गांव में दो युवकों द्वारा गाय पर सरिया से हमले के बाद मौके पर जा
विज्ञापन
खैरीघाट। खैरीघाट के बेलामकन गांव में रविवार सुबह एक गोवंश के साथ क्रूरता का मामला सामने आया। दो युवकों पर गोवंश के गले में सरिया घोंपने का आरोप है, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, युवकों ने पहले सरिया हाथ में लेकर गोवंश के साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद उन्होंने सरिया गोवंश के गले में घोंप दिया। सरिया धंसने से गोवंश दर्द से तड़पता रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल गोवंश को पकड़ा। पशु चिकित्सक ने गोवंश के गले से सरिया निकालकर उसका उपचार किया। ग्रामीणों की शिकायत पर अली मर्दन और अनीस के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें