फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरयू ने तेज की कटान, चुरवलिया में 40 बीघा जमीन नदी में समाई

विज्ञापन
 महसी के चुरवलिया में कटान कर रही सरयू नदी।
विज्ञापन
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार दोपहर बाद स्थिर होने के साथ ही महसी क्षेत्र में कटान ने रफ्तार पकड़ ली है। चुरवलिया गांव के निकट नदी की तेज धारा ने रात से अब तक करीब 40 बीघा खेती योग्य जमीन को काटकर अपने आगोश में ले लिया। नदी अब कटान करते हुए तुलापुरवा गांव की ओर बढ़ रही है। अचानक तेज हुई कटान से ग्रामीणों में दहशत और अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन

चुरवलिया गांव के पास नदी लगातार कृषि भूमि को काट रही है। खेतों का बड़ा हिस्सा देखते ही देखते नदी में समा गया। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कटान इसी रफ्तार से जारी रही तो नदी आबादी की ओर बढ़ सकती है। तुलापुरवा के ग्रामीण भी नदी की दिशा गांव की ओर बढ़ने से सहमे हुए हैं।


उप जिलाधिकारी महसी राजेश अग्रवाल ने बताया कि लोनियनपुरवा गांव के पास भी हल्की कटान हो रही है। चुरवलिया, तुलापुरवा और लोनियनपुरवा के निकट राजस्व विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं। टीमें लगातार मौके की निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। जलस्तर घटने के साथ कटान बढ़ने की आशंका रहती है। ग्रामीणों को परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। नदी में जमीन, खेत या मकान समाहित होने पर प्रभावित ग्रामीणों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को जलस्तर की स्थिति

स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.85 मीटर
135.49 मीटर
1,26,629 क्यूसेक
गिरिजा बैराज 135.45 मीटर
136.78 मीटर
1,41,702 क्यूसेक
सरयू बैराज 130.30 मीटर
133.50 मीटर
4,925 क्यूसेक
तीनों बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा गया पानी : 2,73,256 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.16 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर

घूर देवी महसी पर जलस्तर 112.03 मीटर, खतरे का निशान 112.15 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें