फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू उफनाई, गांवों व संपर्क मार्गों पर भरा पानी

विज्ञापन
मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ढढ़ैचा गांव में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
मिहींपुरवा/गायघाट (बहराइच)। घाघरा नदी के साथ सरयू नदी भी उफना गई है। मोतीपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के उफनाने के कारण गुरुवार को मिहीुंरवा क्षेत्र में कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। कई गांवों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूलों में पानी भरा होने से छात्र-छात्राएं पानी से होकर आवागमन करने को मजबूर हैं। वहीं, क्षेत्र में कई संपर्क मार्गों पर भी पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन में बाधित हो गया है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से घाघरा नदी महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र में तांडव मचाए हुए है। वहीं, दो दिनों से हो रही तेज बरसात के कारण मोतीपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी भी उफना गई है। सरयू नदी का पानी बढ़ने के कारण मिहींपुरवा के कई गांवों में पानी भर गया है। कई स्थानों पर गांवों में ग्रामीणों के घरों में भी पानी घुस गया है।
क्षेत्र के खड़ैचा, बोटनिया, कल्लूगौढ़ी, पड़रिया, सर्रा, लौकाही आदि गांवों में पानी भर जाने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मिहींपुरवा के गोपिया बैराज से होकर बलई गांव व मटेही जाने वाले मार्ग पर भी तेज पानी चल रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रामनरेश रावत ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर 133 मीटर के करीब पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर कम है। सरयू नदी में गोपिया बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। वहीं, बारिश से प्राथमिक विद्यालय कल्लूगौढ़ी में पानी भर गया है। विद्यालय के छात्र पानी के बीच से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। उधर, भज्जापुरवा में भी जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें