फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने पार्टी का स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा में सोमवार को समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर सभी ने केक काटकर प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनवाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नानपारा नगर स्थित सपा महिला सभा की जिला सचिव शाहिस्ता परवीन के आवास पर पूर्व काबीना मंत्री व मटेरा विधायक यासर शाह और जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया। इसमें मुख्य अतिथि जिला सचिव अनवारूल खान व राशिद अली रहे। कार्यक्रम का आरंभ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर किया।
सचिव सबीहुल हसन ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस सभी संकल्प दिवस के रूप में मनायें। कहा कि कार्यकर्ता इस बात का संकल्प लें कि वे 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की किसान, छात्र, व्यापारी व जनविरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकते हुये प्रदेश में अखिलेश यादव की अगुवाई में सरकार बने। मुख्य अतिथि रहमान ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधों का ग्राफ सबसे ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश की मां, बेटी व आम जनता सुरक्षित नहीं है। नौकरशाह सरकार पर हावी हैं। राज्यपाल को जनहित में सरकार को बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पूरी ताकत से प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर शुभम मदेशिया, तूगलर खान, सलीम, असगर, अनूप श्रीवास्तव, उबेद, अच्छू, इसरार अहमद व सहादत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें