फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराध को लेकर शिवसेना ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच में सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में ज्ञापन सौंपते शिवसेना के पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर सोमवार को शिवसेना (किसान सेना) ने प्रदर्शन किया। इसके बाद पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें पीड़ित परिवारीजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

शिवसेना (किसान सेना) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। राज्यपाल को भेजे ापन में प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश में अपहरण, दुष्कर्म, हत्या, प्रशासन द्वारा रात्रि में शव का अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार इस पर कुछ नहीं बोल रही है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में हुए दुष्कर्म व हत्या की सीबीआई जांच करवाने, पीड़ित परिवारीजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने, आरोपियों को संरक्षण देने वाले जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने समेत पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आनंद शुक्ला, सत्या पंडित, रामशंकर, रोशनलाल, मनोज सिंह, उमाशंकर, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें