फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सेतु में दरार, मची अफरातफरी

Sat, 05 Dec 2015 10:41 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर संजयसेतु पुल में दरार पड़ गई है। जिससे पुल से गुजरने वाले वाहनों को तेज झटके लग रहे हैं। पुल लगभग चार इंच पुल धंस है। इससे हड़कंप मच गया। सूचना अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे एनएच 28 के अधिकारियों ने आधे पुल पर बैरीकेटिग कर दी है।
विज्ञापन



लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जरवलरोड थाना क्षेत्र में घघरा नदी पर संजय सेतु पुल के कोठी नंबर पांच से सुबह जब वाहन गुजर रहे थे तो तेज झटका लग रहा था। कुछ तेज रफ्तार वाहन चालक तो दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचे। वाहन चालकों ने जब झटके कारण जानने की कोशिश की तो पता चला कि पुल के कोठी नंबर पांच पर पश्चिमी हिस्सा चार इंच धंस गया है। इससे लोग दहशत में आ गए। तत्काल पीडब्लूडी के अभियंताओं को अवगत कराया गया।

मौके पर पहुंचे एनएच28 का काम कर रहे कर्मचारियों ने पुल के आधे हिस्से में बैरीकेटिंग लगाकर आवागमन रोक दिया है। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता राकेश चौबे को सूचना दी गई। उन्होंने मामले से एनएच 28 के अधिकारियों को अवगत कराया है। सहायक अभियंता ने कहा कि पुल निर्माण के दौरान स्प्रिंग और गाटर का प्रयोग होता है। शायद स्प्रिंग और लोहे का गार्टर क्षतिग्रस्त हुआ है। शीघ्र ही पुल को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें