फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती समेत 72 लोगों के सैंपल आए निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जनपद निवासी गर्भवती समेत 72 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अब तक जिले में 1104 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें 152 लोगों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

जिले के 72 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। इनमें शहर निवासी गर्भवती भी शामिल है। उसकी रिपोर्ट एक निजी लैब की ओर से पॉजिटिव बताई गई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला समेत सभी 72 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले के 1104 लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। इनमें कुल 952 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। बीते दिनों 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। सीएमओ ने बताया कि 120 लोगों की रिपोर्ट अभी तक लंबित है। क्वारंटीन सेंटरों में 120 लोग भर्ती हैं। उनकी देखरेख चिकित्सकों की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें