फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Wed, 05 Aug 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर बुधवार को साइकिल रैली निकाली गई। कैसरगंज विधान सभा में स्वयं ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने रैली का नेतृत्व किया।
विज्ञापन


वहीं शहर में छात्रसभा, लोहिया वाहिनी व यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर सपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान सभी ने स्व. जनेश्वर मिश्र के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अफसाल शानू के नेतृत्व में कैसरगंज में साइकिल रैली निकाली गई। इसे ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यमंत्री यासर शाह खुद भी साइकिल पर सवार होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन


फखरपुर से कैसरगंज तक इस रैली का नेतृत्व यासर शाह ने किया। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। कैसरगंज तहसील में सभा हुई। इसमें राज्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास के क्षेत्र में कई योजनाएं प्रदेशवासियों को सौंपी है।

मौके पर सयुस जिलाध्यक्ष मो. अफसाल शानू, डॉ. अलम सरहदी, राजे मिर्जा, जयंकर सिंह, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी यादव, आनंद यादव, हिमांशु अवस्थी आदि लोग थे।

उधर, समाजवादी छात्रसभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद साइकिल यात्रा निकाली।

मौके पर छात्रसभा अध्यक्ष नंदेश्वरनंद, प्रदीप वर्मा, मो. आसिफ, अजीत, राजा, धनंजय, मनीष यादव आदि लोग थे। उधर, स्व. जनेश्वर मिश्र के शिष्य रवींद्र त्रिपाठी ने अपने आवास गांव बसनेरा में छोटे लोहिया की जयंती मनाई।

रवींद्र त्रिपाठी ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कहा कि जनेश्वर जी समाजवाद के स्तंभ थे। कार्यक्रम को जिला सचिव कन्हैया सिंह, पयागपुर विधान सभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी, विजय शुक्ल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें