फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने फूंका नपाप अध्यक्ष का पुतला

Wed, 05 Aug 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा के मछली व्यापारियों ने बुधवार को गांधी पार्क नानपारा से नगरपालिका तक जुलूस निकाला। सभी मछली व्यापार के लिए पुरानी जगह एलॉट करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद नगर पालिका गेट पर नपाप अध्यक्ष अब्दुल वहीद का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

शहर में मछली मंडी को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश मजदूर विकास मंच की अगुवाई में दो दिन पूर्व आंदोलन हुआ था। अनशन के दूसरे दिन एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मछली मंडी को हटवाने का आश्वासन दिया था। इस पर सभी ने अनशन समाप्त कर दिया था।

प्रदर्शन और अधिकारियों के आश्वासन के बाद मछली व्यापारी भड़क उठे। मछली व्यापार मंडल अध्यक्ष वकील अहमद, महामंत्री सुरेश निषाद की अगुवाई में बुधवार दोपहर में मछली व्यापारी गांधी पार्क में इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


यहां सभी ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। यह जुलूस नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने पहुंचकर समाप्त   हुआ। यहां सभी ने नपाप अध्यक्ष अब्दुल वहीद के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वह 50 वर्ष से अधिक समय से नगर में इसी स्थल पर मछली का कारोबार कर
रहे हैं। अब उन्हें हटाया जा रहा है।

ऐसे में उन्हें मिरियासी टोला में स्थित पुरानी मंडी में स्थान का आवंटन किया जाएगा, जिससे कारोबार प्रभावित न हो। इस दौरान राजू, लक्ष्मन, फकीरे, जमाल, प्रेमचंद्र, पप्पू, दूजी समेत काफी संख्या में मछली व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें