फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से गिरी मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। थाना क्षेत्र में रविवार को अपने पिता के साथ साइकिल से जा रही बच्ची अचानक सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव निवासी मेराजुन (5) अपने पिता के साथ दोपहर में साइकिल से बाबागंज की ओर जा रही थी। बच्ची साइकिल पर पीछे बैठी थी। साइकिल जैसे ही गांव से कुछ दूरी पर पहुंची, तभी मेराजुन असंतुलित होकर नीचे गिर गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया, जिससे मेराजुन की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि बच्ची की मां ने चालक सियाराम निवासी पचपोखरी गांव के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें