उर्रा (बहराइच)। सेमरहना स्थित इंटर कॉलेज परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर तहसील स्तरीय दौड़ व कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन व बालिका वर्ग में आरती प्रथम रहीं। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कला के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
मिहींपुरवा विकासखंड अंतर्गत सेमरहना स्थित एसपीवीपी इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से तहसील स्तरीय दौड़ व कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के मुख्य वक्ता अभाविप के विभाग प्रमुख डॉ. शिवम श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक अमित गोंड की ओर से कराया गया। प्रतियोगिता में सर्वोदय इंटर कॉलेज, नवयुग इंटर कॉलेज और शिवप्रसाद विदेंश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया।
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन कुमार प्रथम, पंकज मौर्या द्वितीय और सूरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आरती कुमारी प्रथम, रागिनी कुशवाहा द्वितीय व मनिका तृतीय स्थान पर रहीं। इसके बाद छात्रों के बीच कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के तहसील प्रचारक स्वामीनाथ, हरदेव, प्रबंधक कैलाश सिंह फौजी, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुशवाहा, शांति रावत, संतोष प्रजापति, शौर्य रस्तोगी, तुषार मदेशिया, आशीष मौर्य, आदित्य सोनी, अमित चौहान आदि मौजूद रहे।