चरदा (बहराइच)। रूपईडीहा थाने में दर्ज पॉक्सो मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ऐलासपुर अगैया निवासी लड्डन उर्फ मोहम्मद रहीम को बहराइच लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि आरोपी चकमा देकर राजस्थान चला गया था और वहां मिल में काम कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव, सिपाही बबलू कुमार, सोविन्द्र यादव की अगुवाई में टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान आरोपी के राजस्थान के जयपुर जिले के शिवदासपुर क्षेत्र के अपरेप पार्क फैक्ट्री के पास मौजूद होेने की सूचना मिली। जिसके बाद टीम ने शुक्रवार को दबिश देकर उसे दबोच लिया। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ के बाद जेल भेजा गया।