इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को नासिर मेहंदी मेमोरियल अंडर-16 जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल रुपईडीहा और पॉयनियर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रुपईडीहा ने 161 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
मैच का उद्घाटन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संस्थापक इशरत महमूद खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुपईडीहा की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 291 रन बनाए। आर्यन ने 77 और सिमरन ने 50 रन बनाए। पॉयनियर की ओर से आदर्श ने पांच विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉयनियर की टीम रुपईडीहा की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 130 रन पर ऑलआउट हो गई। उत्कर्ष ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। रुपईडीहा के आयुष ने पांच विकेट झटके। शानदार बल्लेबाजी के लिए आर्यन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में अकील और रेहान ने अंपायर, जबकि त्रिपुरेश मिश्र ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस मौके पर डीसीए अध्यक्ष अमित ठाकुर, सचिव राशिद हुसैन, संयुक्त सचिव तोहीद उल्ला खां और आयोजक निखिल देवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।