फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रेमी संग सात फेरे लेकर रुखसार बनीं मुस्कान

Sun, 15 Jun 2025 03:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बाराबंकी ​स्थित ​शिव मंदिर के बाहर शादी करते अजय व रुखसार। 
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। मजहब की दीवार तोड़कर रुखसार ने अपने प्रेमी अजय संग सात फेरे लिए और अब वह मुस्कान के नाम से जानी जाएगी। शुक्रवार की शाम बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ स्थित औसनेश्वर महादेव मंदिर में ये शादी देखने के लिए दर्जनों लोग मंदिर पहुंचे और सभी ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन




कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत सिसई हैदर अजय की ननिहाल कोतवाली क्षेत्र के चेतरा गांव में है। अजय अक्सर अपने नाना के घर चेतरा जाया करते थे। अजय बताते हैं, रुखसार का घर उनके नाना के घर के पास ही है। पहली बार उन्होंने रुखसार को नाना के घर के पास देखा था और उन्हें पहली नजर में उससे प्यार हो गया। देखते ही देखते दोनों का प्यार इतना गहरा हो गया, कि दोनों ने शादी करने का मन बनाया। लेकिन शादी के बीच उनके मजहब आ गए। रुखसार के परिजनों ने इस रिश्ते से इन्कार कर दिया।



इसके बाद दोनों ने घर के बाहर शादी करने का मन बनाया और शुक्रवार को बाराबंकी में भगवान महादेव को साक्षी मानकर दोनों को एक दूसरे के गले में वरमाला डाल दी। दोनों का विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें