फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चित्रकला प्रतियोगिता में रोली अव्वल

Sat, 08 Nov 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महिला पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को विकसित भारत 2047 के अंतर्गत जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी डाॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम गीत से हुई। इसके बाद हुई चित्रकला प्रतियोगिता में रोली चौरसिया प्रथम, खुशी गुप्ता द्वितीय, महक वाल्मीकि एवं मो. अमन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कहानी लेखन में सबा खातून व भाषण में अवंतिका मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, समूह लोक नृत्य में सुप्रिया टीम प्रथम तथा निधि टीम द्वितीय स्थान पर रही।


समूह लोक गायन में प्रतिमा पांडेय की टीम प्रथम तथा विज्ञान मेला में मरियम खालिक की टीम प्रथम, समर्थ त्रिपाठी की टीम द्वितीय, निधि सोनी की टीम एवं अंजलि कश्यम की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. रीता शुक्ला, डॉ. मनीषा खन्ना, डॉ. आकांक्षा पटेल, डॉ. मनीषा गुप्ता, डॉ. सुधा सिंह, श्रद्धा पांडे, सविता वर्मा तथा डॉ. तस्मीन फातिमा जैदी शामिल रहीं।

कार्यक्रम का निर्देशन सीडीओ मुकेश चंद्र तथा प्राचार्या प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी ने किया। संचालन जिला युवा कल्याण अधिकारी प्राची पंवार, महिला पीजी कॉलेज की समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीषा गुप्ता तथा विकास खंड बलहा के सहायक अनुदेशक अमित पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें