फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों का एडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय व जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति गल्लामंडी स्थित तीन धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों के गेहूं बोआई के सीजन को देखते हुए अधिक से अधिक खरीद के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 340 किसानों से 17012 क्विंटल, भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर 158 किसानों से 8000 क्विंटल तथा मंडी समिति के क्रय केंद्र पर 59 किसानों से 3200 क्विंटल धान की खरीद की गई है। अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय ने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि किसानों के हित को प्राथमिकता दी जाय।
उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्र पर आने वाले किसानों के धान खरीद में किसी प्रकार का विलंब न किया जाय, जिससे सभी किसान मौजूदा सहालग की आर्थिक दिक्कतों को दूर करते हुए रबी की बोआई भी आसानी से कर सकें। अपर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि धान खरीद करते समय शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद स्थापित करते हुए सुझाव दिया कि टोकन प्राप्त करने के बाद ही क्रय केंद्रों पर अपनी उपज के साथ आएं। जिससे तौल के लिए इंतजार न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान किसान राम सबूरे, मोहम्मद हुसैन, अभिषेक शुक्ल, पवन दुबे, अरुण कुमार त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें