फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोडवेजकर्मियों ने की पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग, आरएम को बताया दर्द

विज्ञापन
रुपईडीहा में ​स्थित रोडवेज बस अड्डा। - फोटो : रुपईडीहा में ​स्थित रोडवेज बस अड्डा।
विज्ञापन
रूपईडीहा। नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर बढ़ रही यात्रियों की संख्या के बीच अब रोडवेजकर्मियों ने अपना पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। मंगलवार को रोडवेजकर्मियों ने प्रदर्शन कर आरएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आंदोलनकारी रोडवेज कर्मियों ने बताया कि मौजूदा समय में सिद्धार्थनगर, सोनाली व महाराजगंज बॉर्डर मार्ग पर बस चालकों को 2.28 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जा रहा है, जबकि रूपईडीहा में 2.06 रुपये प्रति किलोमीटर ही मिल रहा है। दर की असमानता से सभी में गहरी नाराजगी है। कर्मियों का कहना कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की तरह रूपईडीहा को भी समान श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि यहां से यात्रियों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है।
नियमित बसों का भी संचालन किया जा रहा है। निगम कर्मियों ने मंगलवार को मामले में आरएम देवीपाटन मंडल को पत्र भेजा है। रोडवेज कर्मियों ने कहा कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। दूसरी तरफ आरएम अरविंद कुमार यादव ने बताया कि संगठनों के पदाधिकारियों की मांग को शासन व निगम मुख्यालय प्रशासन को पंहुचा दिया गया है। निगम मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होते ही पारिश्रमिक दरों में आवश्यक सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें