फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संजय सेतु पर रोडवेज बस खराब, लगा 3 किमी लंबा जाम

Mon, 23 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
जरवलरोड में शनिवार रात रोडवेज बस ख़राब होने के बाद लगा जाम। -संवाद
विज्ञापन
जरवलरोड। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित संजय सेतु पर शनिवार रात रोडवेज बस खराब होने से लंबा जाम लग गया। पुल के बीचोंबीच बस खड़ी होने से दोनों ओर यातायात ठप हो गया। इससे पुल के दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बहराइच से लखनऊ जा रही रोडवेज बस शनिवार रात करीब आठ बजे संजय सेतु के बीच में अचानक खराब हो गई। बस के रुकने से कार, बस, ट्रक, बाइक और एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंस गए। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों की मदद से खराब बस को पुल से किनारे करवाने की व्यवस्था की और यातायात बहाल कराने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात 11 बजे के आसपास पुल पर आवागमन व्यवस्थित हो सका। इस दौरान यात्रियों को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें