फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नगर में 3.24 करोड़ की लागत से बनीं सड़कों का हुआ लोकार्पण

Thu, 06 Nov 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नगर पालिका परिसर में वि​भिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण करते सांसद।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। नगर के विकास को गति देने के लिए नगर पालिका परिषद बहराइच की ओर से वर्ष 2025-26 में अब तक 256 निर्माण कार्य पूरे करवाए गए हैं। 3.24 करोड़ की लागत से बनीं 10 सड़कों का लोकार्पण बुधवार को सांसद और विधायक ने किया। इसके साथ ही राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग के तहत नगर में नए निर्माण कार्यों की शुरुआत भी की गई।
विज्ञापन



बुधवार को नगर पालिका हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नगर की 10 महत्वपूर्ण सड़कों का लोकार्पण किया गया। इन सड़कों पर कुल 3.24 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस मौके पर सांसद डॉ. आनंद गोंड, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम करन टेकड़ीवाल, अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह समेत नगर पालिका के सभासद मौजूद रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल ने बताया कि नगर में सड़क, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने कहा कि शेष प्रस्तावित मार्गों पर भी जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







ये सड़कें की गईं लोकार्पित

-घंटाघर से मीनाक्षी मंदिर मार्ग - 45.39 लाख
-पीपल चौराहा से गुदड़ी चौराहा मार्ग - 28.69 लाख
-गुदड़ी चौराहा से महाजनी स्कूल मार्ग - 5.78 लाख
-डीएम चौराहा से कोतवाली मार्ग - 39.72 लाख
-गुरुद्वारा से तहसील गेट मार्ग - 39.72 लाख
-रोटरी चौराहे से डॉ. अर्शी क्लिनिक हाईवे रोड - 85.94 लाख
- इक्का स्टैंड से जय हिंद कोठी मार्ग 11.71 लाख
-पुराना नानपारा बस स्टैंड से पुराना आंख अस्पताल मार्ग - 5.81 लाख
- गुलामअलीपुरा में रूपानी जी के घर तक -21.14 लाख

-परदा हाउस से चिक्कीपुरा मोहल्ले तक सीसी रोड — 40.10 लाख




प्रस्तावित सड़कें:
स्टेशन रोड से रामघाट तक, गुदड़ी चौराहा से काजीपुर चौराहा तक, ईदगाह मोड़ से ईदगाह चौराहा तक मार्ग प्रस्तावित है, इनका शीघ्र ही निर्माण शुरू होगा।


ये विकास कार्य भी हुए
- डीएम चौराहा, फायर स्टेशन और अग्रसेन चौक के पास यूरिनल का निर्माण।
- पुराने सुलभ शौचालयों का नवीनीकरण।
- जिला उद्योग कार्यालय के पास यात्री विश्राम शेड का निर्माण।
- नगर में स्वच्छता के लिए एंटी स्मोक गन की व्यवस्था।
- केडीसी तिराहे से नगर पालिका तक एवं अग्रसेन चौक से रेलवे स्टेशन तक मार्ग पर विद्युत पोल एवं तिरंगा लाइट की स्थापना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें