फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नहीं बनी सड़क फायर स्टेशन जाने की सड़क

Sat, 28 Dec 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा के सिलेटनगंज में बना अग्रिशमन विभाग।
विज्ञापन
बलहा (बहराइच)। नानपारा के सिलेटनगंज में बनकर तैयार फायर स्टेशन शोपीस बना हुआ है क्योंकि फायर स्टेशन को जाने के लिए सड़क नहीं है। 1048.89 लाख रुपये की लागत से 17 अक्तूबर 2021 को प्रभारी मंत्री ने इसका शिलान्यास किया था। हैंडओवर होने के डेढ़ साल बाद भी सड़क न बनने से फायर स्टेशन तक कोई गाड़ी नहीं जा सकती।
विज्ञापन

नानपारा तहसील क्षेत्र में गर्मी में आग लगने से काफी धनहानि हुई। जन व धनहानि को कम करने के लिए नानपारा में फायर स्टेशन बनवाया गया था लेकिन स्टेशन तक गाड़ियों के आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। इससे फायर स्टेशन का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। नानपारा क्षेत्र में पुरानी तहसील बिल्डिंग में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खड़ी होती हैं। बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर है और नानपारा के मुख्य बाजार में पड़ती है जिससे आपातकालीन में गाड़ियों को जाम का भी सामना भी करना पड़ता है। समय से न पहुंचने पर जन व धन हानि की आशंका रहती है।

उच्चाधिकारियों को दी गई जानकारी
फायर स्टेशन तक गाड़ियों के आने-जाने के लिए सड़क नहीं है। कच्चे मार्गों पर गाड़ियां नहीं निकल पाती हैं। बरसात के दिनों में रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है यदि सड़क बन जाए, तो फायर स्टेशन चालू हो सके। सड़क निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोंड विशाल रामानुज, मुख्य अग्निशमन अधिकारी


फायर स्टेशन तक पहुंचने के लिए सड़क न होने की जानकारी है। लोक निर्माण विभाग को पत्राचार कर जल्द ही सड़क बनवाने की मांग की जाएगी।
अश्वनी पांडेय, उप जिलाधिकारी नानपारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें