फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्लामंडी के सामने दो दिन के अंदर शुरु होगा सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शंभु कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों द्वारा सड़कों का निर्माण न होने से दिक्कतें आने का मुद्दा उठाया गया। इस पर पीडब्लूडी एक्सईएन ने गल्लामंडी के सामने व भिनगा रोड से कटरा बहादुरगंज मार्ग का निर्माण दो से तीन दिन में शुरू कराने की बात कही।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि औद्योगिक फीडर में ब्रेक डाउन ठीक करने के लिए विद्युत विभाग के पास आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं है। डीएम ने विद्युत विभाग को मैनपावर की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कृष्णा मोहन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य गेट तथा रोटरी क्लब के ऊपर से 33 केवी लाइन के स्थानांतरण व अंडर ग्राउंड किये जाने के बारे में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये।
गल्ला मंडी सलारपुर के सामने से जाने वाली सड़क की मरम्मत तथा भिनगा रोड से मल्हीपुर रोड को जोड़ने वाली कटरा बहादुरगंज रोड के निर्माण के बारे में डीएम ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को तत्काल कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। इस बारे में अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि दो से तीन दिन के बीच कार्य शुरू करा दिया जायेगा।
विज्ञापन

बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग मोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, एसडीएम सदर कीर्ति प्रकाश भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दुबे, एलडीएम बलराम साहू, कुलभूषण अरोड़ा, अशोक कुमार मातनहेलिया व विनोद टेकड़ीवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें