फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: राइजिंग स्टार्स ने मास्टर ब्लास्टर्स को दी शिकस्त

Tue, 31 Mar 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। केडीसी मैदान पर सोमवार को क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-12 क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार्स ने मास्टर ब्लास्टर्स को आठ विकेट से शिकस्त दी। शानदार बल्लेबाजी के लिए आरेंज खुर्शीद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मास्टर ब्लास्टर्स की टीम 28वें ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। आर्यन पांडे ने 32 और रुद्रांश शुक्ला ने 23 रनों का योगदान दिया। राइजिंग स्टार्स की ओर से उजैर अली ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि उत्सव और मयंक को दो-दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार्स ने केवल 23वें ओवर में दो विकेट खोकर 157 रन बना लिए। आरेंज खुर्शीद ने नाबाद 55 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, वहीं उजैर अली ने 26 रन बनाए। मास्टर ब्लास्टर्स की ओर से ऋषभ और रुद्रांश को एक-एक विकेट मिला। मैच में प्रदीप गुप्ता व आशुतोष कैराती ने अंपायर व स्कोरिंग की जिम्मेदारी नीरज निषाद ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें