फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मतगणना में हुई धांधली, निरस्त करें चुनाव

Fri, 06 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक। 
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाया है। संगठन ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और चुनाव रद्द कर दोबारा मतदान कराने की मांग की।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष तारिक रजा खान और जिला मंत्री चंद्रभान वर्मा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 27 अक्तूबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई मतगणना के दौरान कई अनियमितताएं हुईं। आरोप है कि एक प्रत्याशी के विवादित मतपत्रों को अवैध घोषित किया गया, जबकि दूसरे प्रत्याशी के समान मतपत्रों को वैध माना गया। मऊ के एक बूथ पर मतपत्र लेखा से 62 वोट अधिक मिलने और कुछ मतपेटियों की सील में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया गया है।

ज्ञापन में चौथे चक्र की मतगणना के दौरान मतपत्रों के वरीयता क्रम में बदलाव, मतगणना अभिकर्ताओं से दुर्व्यवहार और सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाने का भी आरोप लगाया गया है। शिक्षक संघ ने मतगणना और स्ट्रांग रूम की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने और संदिग्ध मतपत्रों की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर चुनाव निरस्त कर दोबारा मतदान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें