फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोजगार मेले में 686 युवाओं का चयन

Thu, 05 Nov 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर। महाराजा बलभद्र सिंह रैकवार महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 18 कंपनियों ने स्टॉल लगाए।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेले में कुल 1,082 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 686 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ और चयनित युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उन्हें शीघ्र ही संबंधित कंपनियों में तैनाती दिलाई जाएगी। मेले में युवाओं ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से रोजगार व कार्यक्षेत्र की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, महाविद्यालय प्रबंधक कमलेश सिंह, अशोक सिंह और सेवायोजन विभाग के नसीब खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें