फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन का अभाव, धान खरीद ठप

Thu, 10 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धान की फसल कट कर घर आ चुकी है। इसे बेचने के लिए किसान परेशान हैं। वहीं क्रय केंद्रों पर पैसा न होने की बात कह समिति संचालकों की ओर से धान खरीदने से आनाकानी की जा रही है। इससे किसान बेहाल हैं। 
विज्ञापन


शासन की ओर से अक्टूबर के अंतिम पखवारे से धान क्रय करने का निर्देश जारी किया गया है। इसके अनुपालन में कहने को तो सभी क्रय केंद्र के ताले खोल दिए गए हैं, लेकिन अब तक धान की खरीद प्रारंभ नहीं की गई है। ऐसे में धान काट कर घर ला चुके किसान उसे बेचने के लिए परेशान हैं।

क्रय केंद्र संचालकों की ओर से अभी पैसा न आने की बात कह किसानों को लौटाया जा रहा है। गिलौला विकास क्षेत्र के पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र इटरौली में धान बेचने आए किसान बृज किशोर यादव व अनिल यादव का कहना था कि वह अपनी फसल बेच कर गेहूं का बीज, उर्वरक खरीदने के लिए परेशान हैं। गेहूं की बोआई करने के लिए खेत भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने के कारण बोआई का काम पिछड़ रहा है। केंद्र पर मौजूद किसान दर्शन लाल यादव भी धान खरीद न होने से परेशान नजर आए। इस बारे में क्रय केंद्र प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि अभी पैसा नहीं मिला है। इसलिए खरीद नहीं हो रही है। पैसा आते ही धान की खरीद प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें