फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
बहराइच के चित्तौरा में मुख्यमंत्री के आगमन के लिए तैयारी का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। महाराजा सुहेलदेव स्मारक के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों का जायजा गुरुवार को मंडलायुक्त व डीआईजी ने लिया। सुरक्षा के इंतजामों के साथ तैयारियों के बारे में दोनों अधिकारियों ने चर्चा की। पीएम के लाइव प्रसारण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

चित्तौरा स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर बसंत पंचमी के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए की जा रही हैं। जिसका जायजा लेने के उद्देश्य से आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव व डीआईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी शंभु कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का गहनता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम के लिए पार्किंग स्थल, बैरीकेडिंग, हेलीपैड, साफ-सफाई, मंच पंडाल आदि के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद आयुक्त व डीआईजी ने चित्तौरा ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम व्यवस्था के लिए लगाए गए अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव की भांति महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह आयोजित किया जाय।
विज्ञापन

इस अवसर पर महत्वपूर्ण शहीद स्थलों व शहीद स्मारकों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाय। इस दौरान अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी नानपारा सूरज पटेल आईएएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें