फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से रिटायर्ड बैंक अधिकारी की मौत, 28 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के कानूनगोपुरा मोहल्ला निवासी कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ने लखनऊ में इलाज के दौरान देर शाम दम तोड़ दिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी की गई जांच रिपोर्ट में 28 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से कुछ मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है, जबकि कुछ लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। करीब चार दिन पूर्व उनको हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। परिवारीजन उनको एक निजी अस्पताल में ले गए थे। शनिवार देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौत होने की जानकारी दी गई। शव का प्रोटोकॉल के तहत लखनऊ में ही अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
उधर, जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 28 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, वहीं शहर क्षेत्र के कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कराया गया है। सीएमओ ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
विज्ञापन

हॉटस्पॉट वजीरबाग में आ-जा रहे लोग
शहर के वजीरबाग मोहल्ले में एक साथ ही कुछ दिन पूर्व सात कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इस पर पूरे मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया था। यहां प्रशासन ने रास्तों में बैरिकेडिंग करा दी थी, मगर इसके बावजूद लगातार लापरवाही बरती जा रही है। मोहल्ले के लोग बेरोकटोक आ-जा रहे हैं। प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें