फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत आरक्षण को लेकर शिकायतों का दौर शुरू, 112 आपत्तियां दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण जारी होने के बाद आपत्तियां आने का दौर रफ्तार पकड़ चुका है। दो दिन के अंदर ही 112 आपत्तियां आ चुकी हैं। आठ मार्च तक आपत्तियां जमा होने के बाद जिला स्तरीय समिति द्वारा इनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य पद का आरक्षण दो मार्च को जारी कर दिया गया था। आरक्षण जारी होने के बाद चार मार्च से आपत्तियां लेनी शुरु की गई हैं। चार मार्च को पंचायती राज कार्यालय में 50 आपत्तियां आई थीं। वहीं शुक्रवार को 62 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। आरक्षण में तरह-तरह के तर्क भी दिए जा रहे हैं।
किसी ने अनुसूचित जाति के किसी भी मतदाता के न होने के बाद भी आरक्षित किए जाने पर आपत्ति उठाई है। तो किसी ने पहले आरक्षित हुई सीट को दोबारा आरक्षित किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। आरक्षण पर अभी और आपत्तियां आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इनकी संख्या पांच सौ के पार जा सकती है। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय का कहना है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा 9 व 10 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें