फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से हटाएं मृतकों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में संचालित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने की। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची से मृतकों के नाम हटाए जाएं और त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

आयुक्त देवीपाटन मंडल ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपील की कि बूथ लेबल कार्यकर्ताओं की मतदान केंद्रवार सूची तैयार करा कर उपलब्ध करा दें, जिससे मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ के सहयोग से सुव्यवस्थित ढंग से पुनरीक्षण कार्य को संपन्न करा सकें। आयुक्त ने निर्देश दिया कि विलोपन की कार्यवाही निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करें और मृतक पेंशन लाभार्थियों की सूची प्राप्त कर मतदाता सूची से भी नाम हटाने की कार्यवाही की जाए। इस मौके पर डीएम शंभु कुमार, एसपी विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ कविता मीना, एडीएम जयचंद्र पांडेय, सीआरओ प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, नानपारा के सूरज पटेल, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, महसी के एसएन त्रिपाठी, पयागपुर के कीर्ति प्रकाश भारती, मोतीपुर के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायजा लेने के उद्देश्य से रोल प्रेक्षक आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पयागपुर के मतदान केंद्र उधरना सरहदी व कंछर और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सदर बहराइच के मतदान केंद्र खलीलपुर व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें