फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ितों ने मदद के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एकघरा गांव में सप्ताह भर पहले अज्ञात कारणों से लगी आग में चार ग्रामीणों के मकान राख हो गए थे। सूचना पर नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था लेकिन अभी तक किसी भी पीड़ित को तहसील प्रशासन या जनप्रतिनिधि की ओर से राहत सहायता नहीं दी गई है। इससे नाराज पीड़ितों ने रविवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने राहत सामग्री व सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

शिवपुर विकास खंड अंतर्गत एकघरा गांव में एक सप्ताह पहले मुकुटबिहारी वर्मा के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। लपटों की चपेट में आने से इतवारी, ननकऊ और बैठू के घर भी जल गए थे। लाखों के सामान का नुकसान हुआ था। सूचना पाकर नायब तहसीलदार नानपारा मनीष कुमार वर्मा ने मौके का मुआयना किया लेकिन आठ दिन बीतने के बाद भी पीड़ितों को कोई सहायता नहीं दी गई।
पीड़ित खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील प्रशासन या जनप्रतिनिधि की ओर से कोई मदद नहीं की गई है जिससे सभी खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। सभी ने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को पत्र भेजकर राहत सामग्री व सहायता राशि दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें